मीरा‑भाईंदर महानगरपालिका की लापरवाही: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा दावों पर सवाल-KONARK GROUP
मीरा‑भाईंदर महानगरपालिका के कोणार्क ठेकेदार के सफाई कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण के गटर/नाली की सफाई करते दिखे। महानगरपालिकाकी लापरवाही और कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं

मीरा‑भाईंदर: महानगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को उनके काम और सुरक्षा के मामले में उचित मान सम्मान नहीं मिलने का साफ उदाहरण सामने आया है। मंगलवार को कोणार्क ठेकेदार के सफाई कर्मचारी बिना हैंडग्लव और मास्क के गटर/नाली की सफाई करते दिखाई दिए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई नई बात नहीं है, कई बार महानगरपालिका कर्मचारियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देता। ऐसे हालात में कर्मचारियों को गंभीर स्वास्थ्य और दुर्घटना के जोखिम में डालना सरासर लापरवाही है।
नागरिक और स्थानीय अधिकारी सवाल कर रहे हैं कि मीरा‑भाईंदर महानगरपालिका कब इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी, ताकि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उन्हें सम्मान मिले।










